फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Sports festival for children with disabilities held for the first time

Kotdwar News: पहली बार हुआ दिव्यांग बच्चों का खेल महोत्सव

Fri, 23 Oct 2026 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 23 Oct 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Sports festival for children with disabilities held for the first time
विभिन्न प्रतियोगिताओं में हासिल किए प्रथम स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जयहरीखाल। विकासखंड जयहरीखाल के ब्लॉक संसाधन केंद्र खुण्डोली में समग्र शिक्षा के अंतर्गत पहली बार ब्लॉक स्तरीय एकीकृत खेल महोत्सव आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान ओडल रेखा देवी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और संचालन ब्लॉक समन्वयक चंद्रमोहन रावत ने किया। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को समान अवसर प्रदान कर उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना रहा। इस दौरान बौद्धिक, शारीरिक, दृष्टि, श्रवण, ऑटिज्म और विकासात्मक दिव्यांगता वाले विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लिया।

महोत्सव में बोच्चे बॉल, सॉफ्ट बॉल, मेडिसिन थ्रो बॉल, व्हीलचेयर सिंगल, नींबू-चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर, फन रेस और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में जीआईसी सेंधीखाल की शीतल ने बोच्चे बॉल की लोकोमोटर श्रेणी और म्यूजिकल चेयर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं जीजीआईसी लैंसडौन के अभिनव कुकरेती ने नींबू-चम्मच दौड़, रिले/फन रेस और सॉफ्ट बॉल/मेडिसिन थ्रो बॉल में प्रथम स्थान हासिल किया तथा रस्साकशी में भी टीम के साथ भाग लिया। राजीव गांधी आवासीय विद्यालय के बच्चों ने भी इसमें हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजन बच्चों में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। इस दौरान विशेष शिक्षिकाएं प्रीति रावत व संगीता, व्यायाम शिक्षक प्रतीक्षित पंवार और प्रधानाध्यापक विक्रम सिंह रावत सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed