फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   A leopard attacked a woman working in a field.

Kotdwar News: खेत में काम कर रही महिला पर गुलदार ने किया हमला

Fri, 23 Oct 2026 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 23 Oct 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
A leopard attacked a woman working in a field.
फोटो समाचार
विज्ञापन

एकेश्वर ब्लॉक के ईडा मल्ला गांव का मामला
घर से 200 मीटर दूर हुआ हमला, अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
सतपुली। एकेश्वर ब्लॉक के ईडा मल्ला गांव में शुक्रवार सुबह खेत में काम कर रही महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में महिला के गाल, मुंह और सिर पर गुलदार के हमले के निशान हैं। परिजन और ग्रामीण उन्हें हंस अस्पताल सतपुली ले गए जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार ईडा मल्ला निवासी लीला देवी (55) पत्नी बलदेव सिंह शुक्रवार सुबह 11 बजे घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो गुलदार भाग गया। इसके बाद घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। गांव के आसपास गुलदार की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। उधर दमदेवल के रेंजर आरएस नेगी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को गांव भेजा गया है। टीम मौके का मुआयना करने के साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed