{"_id":"6a1c230cdb089cebb90cb042","slug":"the-additional-principal-chief-conservator-of-forests-visited-corbett-and-took-stock-of-the-elephant-census-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-124044-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: अपर प्रमुख वन संरक्षक ने कार्बेट पहुंच लिया हाथी गणना का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: अपर प्रमुख वन संरक्षक ने कार्बेट पहुंच लिया हाथी गणना का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 31 May 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक कर गणना पद्धति, डेटा संकलन व स्थलीय निगरानी की समीक्षा की
कालागढ़/कोटद्वार। उत्तराखंड के अपर प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव विवेक पांंडे ने कार्बेट टाइगर रिजर्व में चल रही हाथी गणना का स्थलीय निरीक्षण किया।
कार्बेट टाइगर रिजर्व/अंचल में हाथी गणना का कार्य 26 मई से किया जा रहा है। शनिवार को उत्तराखंड के अपर प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव विवेक पांडे ने कार्बेट टाइगर रिजर्व में गणना कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर गणना पद्धति, डेटा संकलन व स्थलीय निगरानी की समीक्षा की।
उप निदेशक राहुल मिश्रा, तराई पश्चिम के डीएफओ प्रकाशचंद्र आर्या, प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया, पार्क वार्डन व उप प्रभागीय वनाधिकारी बिंदरपाल, अमित कुमार ग्वासीकोटि, कामनी आर्या, मुकेश चंद व अन्य अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। दूसरी ओर कालागढ़ के कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र में देहरादून के भारतीय वन्यजीव संस्थान के शोधकर्ताओं सुमन कोले, धर्मराज सिंह ने हाथी गणना में एम स्ट्राइप्स इकोलॉजिकल एप का उपयोग करने राज्य के विभिन्न प्रभागों के 25 प्रशिक्षणार्थियों को दी। इस दौरान प्रशिक्षण केंद्र के वन क्षेत्राधिकारी इंद्र सिंह बिष्ट, कार्यालय प्रभारी सुनील कुमार मौजूद रहे।
Trending Videos