सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The Cantonment Board has launched a signature campaign to rename Lansdowne.

Kotdwar News: लैंसडौन का नाम बदलने के लिए छावनी परिषद ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 15 Apr 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
The Cantonment Board has launched a signature campaign to rename Lansdowne.
विज्ञापन
जसवंत सिंह के नाम पर रखने के प्रस्ताव का रक्षा मंत्रालय ने भेजा जनमत
Trending Videos

लैंसडौन। लैंसडौन नगर का नाम बदलने की कवायद एक बार फिर से शुरू हो गई है। लैंसडौन का नाम 1962 के भारत-चीन युद्ध के महानायक जसवंत सिंह के नाम से करने का प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय ने जनमत के लिए भेजा है। छावनी परिषद द्वारा नाम परिवर्तन को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।
लैंसडौन का नाम परिवर्तन को लेकर पूर्व छावनी परिषद सदस्य महिपाल रावत ने कहा कि वीर जसवंत सिंह हम सबके प्रेरणास्रोत हैं। ऐसे वीर योद्धा के नाम से नगर में एक उच्च शिक्षण केंद्र खोला जाना चाहिए। नगर समस्याओं से ग्रस्त है। ऐसे में जरूरत है नगर की दिशा व दशा बदलने की है लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. एसपी नैथानी व उषा नैथानी ने कहा कि नाम परिवर्तन से नगर का भला नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वर संस्था की सचिव लता खंडेलवाल, व्यापार मंडल संरक्षक गंभीर रावत, उपाध्यक्ष रोशन शाह, सचिव मोहित गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश्वर गुप्ता ने लैंसडौन का नाम बदलने का पुरजोर विरोध किया है। समाजसेवी हितेश शर्मा ने कहा कि गत चार वर्षों में लैंसडौन का नाम बदलने से संबंधित पांच अलग अलग प्रस्तावों को जनता ने खारिज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed