सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The Threat of Plastic Looms Over the Forests of Dugadda.

Kotdwar News: दुगड्डा के जंगलों पर मंडराया प्लास्टिक का खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 22 Apr 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
The Threat of Plastic Looms Over the Forests of Dugadda.
विज्ञापन
डंपिंग जोन के अभाव में वन्यजीवों की जान जोखिम में
Trending Videos

दुगड्डा (कोटद्वार)। वन विभाग के लिए एक नई समस्या खड़ी हो गई है। दुगड्डा व आसपास के जंगल क्षेत्रों में सड़क किनारे चोरी-छिपे अजैविक और पॉलीथिनयुक्त कचरा फेंका जा रहा है। यह कचरा वन और वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा बन रहा है।



दुगड्डा व निकटवर्ती क्षेत्रों में अपशिष्ट निस्तारण के लिए कोई डंपिंग जोन उपलब्ध नहीं है। इसी कारण लोग मौका पाकर जंगल क्षेत्र में सड़क किनारे कूड़ा डाल रहे हैं। इस कूड़े में काफी मात्रा में प्लास्टिक कचरा शामिल है। लगातार कूड़ा डाले जाने से कई जगहों पर स्थिति काफी खराब हो चुकी है। भोजन की तलाश में पालतू और वन्यजीव इन कचरे के ढेरों पर पहुंच रहे हैं। यह उनके जीवन के लिए बड़ा खतरा बन गया है। मवेशी और वन्यजीव पॉलीथिन में फेंकी खाद्य सामग्री के साथ प्लास्टिक भी निगल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






वन्यजीवों पर खतरा और कार्रवाई

दुगड्डा-सेंधीखाल मोटर मार्ग पर फेंका गया खाना खाने पहुंचा एक हाथी पिछले दिनों खाई में गिरने से बाल-बाल बचा था। बिलांशू-टोलबार के पास एक विश्राम स्थल के निकट जंगली सुअरों को कचरे से भूख मिटाते देखा गया। लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के रेंजर रमेशचंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में जनता की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने बताया कि जंगलों को अपशिष्ट का डंपिंग जोन बनाना वन कानूनों का उल्लंघन है और ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed