{"_id":"62e2c0cabf5f0d16f25b331b","slug":"the-guldar-who-killed-the-woman-was-imprisoned-in-the-cage-kotdwar-news-drn418491776","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को मारने वाला गुलदार पिंजरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को मारने वाला गुलदार पिंजरे में कैद
विज्ञापन
दुगड्डा ब्लाक के गोदी बड़ी गांव में पिंजरे में कैद हुआ महिला को मारने वाला हमलावर गुलदार।
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा ब्लाक के गोदी बड़ी गांव में गत 19 जुलाई की सुबह महिला को मारने वाला गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। वन विभाग ने हमलावर गुलदार को चिड़ियापुर स्थित विभागीय रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है। उधर, क्षेत्र में दूसरा गुलदार भी लोगों को दिखाई दिया है जिससे वन विभाग की क्षेत्र में गश्त जारी है।
गोदी बड़ी गांव में गत 19 जुलाई को रीना देवी (38) को घात लगाए बैठे गुलदार ने हमला कर मार डाला था। वन विभाग की ओर से हमलावर गुलदार को पकड़ने के लिए घटना के दिन से ही गांव में दो पिंजरे और कैमरा ट्रैप लगाए गए थे लेकिन गुलदार एक सप्ताह बाद भी नहीं पकड़ा गया। बुधवार रात एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। जिसे प्रथम दृष्टया हमलावर गुलदार बताया जा रहा है। उधर, ग्रामीण चंद्रप्रकाश चौधरी ने बताया कि एक गुलदार के पिंजरे में फंसने के बाद भी क्षेत्र में एक और गुलदार भी दिखाई दिया है।
दुगड्डा के रेंज अधिकारी धर्मानंद ध्यानी ने बताया कि पिंजरे में कैद मादा गुलदार की उम्र 12 से 14 साल के बीच है। गुलदार को चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है। शिकारी दल के साथ वन कर्मी अभी गांव में डेरा जमाए हुए हैं और लगातार गश्त कर रहे हैं। वहीं ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पिंजरे में कैद गुलदार को रातोंरात घटनास्थल से दुगड्डा और यहां से चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भिजवाया गया।