सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The leopard that killed the girl has not been spotted

Kotdwar News: नजर नहीं आया बालिका को मार डालने वाला गुलदार

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 27 Apr 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
The leopard that killed the girl has not been spotted
विज्ञापन
फाॅलोअप
Trending Videos

नजर नहीं आया बालिका को मार डालने वाला गुलदार
सतपुली। पोखड़ा के भतकोट में बालिका को मार डालने के की घटना के बाद गुलदार कहीं भी नजर नहीं आया है। गुलदार पर पैनी नजर रखी जा रही है। वहीं, स्कूली बच्चे अब भी वनकर्मियों और राजस्व कर्मचारियों के संरक्षण में ही स्कूल जा रहे हैं।
दो अप्रैल को गांव भतकोट में गुलदार ने चार वर्षीय दृष्टि को मार डाला था। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए घटनास्थल और उसके आस-पास कैमरा ट्रैप, सोलर सीसीटीवी कैमरे लगाए लेकिन इनमें गुलदार दिखाई नहीं दिया। गुलदार पिंजरों के आसपास भी नहीं फटक रहा है व गश्त कर रहे वनकर्मियों को भी कहीं नजर नहीं आ रहा है। सोमवार को भी 16 वनकर्मियों की टीमें अलग-अलग समूह बनाकर गश्त करती रहीं लेकिन कहीं भी गुलदार नजर नहीं आया। वहीं, गुलदार प्रभावित क्षेत्र के स्कूलों में बच्चे घटना के बाद से वन विभाग के वाहन से भी छात्रों को जनता इंटर कालेज कुणजखाल लाया जा रहा है। रेंजर पोखड़ा नक्षत्र शाह के अनुसार गुलदार की टोह लेने के लिए कैमरा ट्रैप एवं सीसीटीवी के स्थान लगातार बदले जा रहे हैं लेकिन गुलदार कहीं नजर नहीं आ रहा है। वहीं गुलदार को मारने के लिए तैनात विभागीय शूटर पंकज नेगी और नवीन रावत को गुलदार नहीं दिखा है। गुलदार को मारने के आदेश की समय सीमा दो मई को समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed