{"_id":"69f0b3c08248320307096667","slug":"residents-anger-erupts-after-three-weeks-without-water-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-123323-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: तीन सप्ताह से पानी नहीं आने पर फूटा कॉलोनीवासियों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: तीन सप्ताह से पानी नहीं आने पर फूटा कॉलोनीवासियों का गुस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 28 Apr 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जल संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन, पार्षद पति का घेराव
जल्द समस्या हल नहीं होने पर कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन की दी चेतावनी
कोटद्वार। पिछले तीन हफ्तों से बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान रिफ्यूजी कॉलोनी के लोगों के सब्र का बांध टूट पड़ा। क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं करने पर प्रदर्शन किया और पार्षद पति का घेराव किया। वहीं, कांग्रेस नेता ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को समस्या का तत्काल समाधान नहीं होने पर कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
तापमान बढ़ने के साथ ही कोटद्वार के कई क्षेत्रों में पेयजल संकट की स्थिति बनी है। कुछ क्षेत्रों में समस्या का समाधान कुछ दिनों में ही हो रहा है जबकि रिफ्यूजी कॉलोनी की समस्या का समाधान तीन हफ्तों में भी नहीं हो सका है। मंगलवार को वयोवृद्धा कुलवंत कौर, विनोद देवी, श्री गुरुद्वारा माता बैंसरी बाई के अध्यक्ष सरदार महेंद्र सिंह, ऊषा भाटिया, सरदार सुखपाल सिंह, गुलशन डुडेजा, बलराम भाटिया, बेला भाटिया, रोहित भाटिया, राजू भाटिया समेत कई लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
लोगों की समस्या की जानकारी मिलने पर पार्षद कविता मित्तल के पति संजय मित्तल रिफ्यूजी कॉलोनी पहुंचे तो लोगों ने उनका घेराव किया। संजय मित्तल ने उन्हें बताया कि वे लगातार जल संस्थान के अधिकारियों के संपर्क में हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि बिजली कटौती की वजह से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। इसके लिए जनरेटर लगाकर नलकूप चलाने की बात कहने पर भी अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के प्रति रोष व्यक्त किया।
वहीं, कांग्रेस नेता सरदार महेंद्र सिंह ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अभिषेक वर्मा से फोन पर बात कर तत्काल पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर जल संस्थान कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। वहीं, अधिशासी अभियंता ने बताया कि रिफ्यूजी कॉलोनी में सिताबपुर से पानी आता है। पाइप लाइन काफी लंबी और पुरानी है। ये देखा जा रहा है कि समस्या कहां आ रही है।
Trending Videos