{"_id":"69f20e67f6ab07a0800f3249","slug":"take-action-against-the-contractor-who-dug-up-the-road-and-left-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-123343-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सड़क खोदकर चले गए ठेकेदार के खिलाफ करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सड़क खोदकर चले गए ठेकेदार के खिलाफ करें कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 29 Apr 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कौड़िया-दिल्ली फार्म मार्ग की बदहाली पर एसडीएम सख्त
कोटद्वार। उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर कौड़िया-दिल्ली फार्म मार्ग की बदहाल स्थिति का एसडीएम ने जायजा लिया। उन्होंने राजस्व उपनिरीक्षक सुखरो को जिम्मेदार विभाग व ठेकेदार के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर मेरठ-कोटद्वार एवं कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्गों से सटा कौड़िया-दिल्ली फार्म महत्वपूर्ण मार्ग है। यहां से दोनों राज्यों के लोग आवाजाही करते हैं। यह मार्ग पिछले कई महीनों से बदहाल है। मार्ग पर बार-बार खोदाई की जा रही है। काम निपटने के बाद उसे समतल नहीं किया जा रहा है। इसका खामियाजा खोह नदी के आसपास के गांवों के अलावा कौड़िया, दिल्ली फार्म और इससे सटे उत्तर प्रदेश के गांवों के लोग भुगत रहे हैं। कई बार दोपहिया वाहन गिर चुके हैं और कार व अन्य मालवाहक छोटे वाहन गड्ढों में फंस चुके हैं।
बुधवार को एसडीएम संदीप कुमार ने मार्ग का निरीक्षण किया। एसडीएम ने मौके पर मिले लोनिवि दुगड्डा के ठेकेदार धर्मेंद्र से मार्ग की बदहालत के संबंध में जानकारी की। ठेकेदार ने बताया कि उसके द्वारा मार्ग का समतलीकरण कर दिया गया था लेकिन पेयजल निगम ऋषिकेश की ओर से पुन: लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढों से मार्ग फिर से क्षतिग्रस्त हो गया।
Trending Videos