सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People sweltered in the scorching sun while waiting for buses.

Kotdwar News: बसों की प्रतीक्षा में चिलचिलाती धूप में तपते रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 29 Apr 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
People sweltered in the scorching sun while waiting for buses.
विज्ञापन
कोटद्वार की बसें चारधाम यात्रा पर और यूपी की बसें रैली में जाने का लोगों ने झेला दंश
Trending Videos

कोटद्वार। चिलचिलाती धूप और 40 डिग्री तापमान के बीच कोटद्वार में लोगों को रोडवेज बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। कोटद्वार डिपो की कुछ बसें चारधाम यात्रा पर भेजी गई हैं। नजीबाबाद और बिजनौर डिपो की बसें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में चली गई हैं।



उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के लिए कोटद्वार डिपो से 10 बसें मांगी गई थीं। इनमें से कई बसें यात्रा के लिए रवाना हो चुकी हैं। बसों की सीमित संख्या के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी क्षेत्रों के लिए पर्याप्त बसें उपलब्ध नहीं हैं। दिल्ली व एनसीआर रूट कोटद्वार डिपो की आय का मुख्य स्रोत है। आवश्यकता पड़ने पर बसें दिल्ली रूट पर भेजी जा रही हैं। हालांकि, दोपहर बाद बसों की कमी से यात्रियों को समस्या हो रही है। कोटद्वार डिपो की कमी पूरी करने के लिए यूपी रोडवेज की नजीबाबाद, बिजनौर व अन्य डिपो की बसें कोटद्वार आती थीं। अब ये बसें भी कोटद्वार नहीं पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






नजीबाबाद से 35 बसें और बिजनौर के दो अन्य डिपो से कई बसें रैली में गई हैं। ये बसें गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण संबंधी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में भेजी गई थीं। इस कारण कोटद्वार में बसों की कमी हुई है। बुधवार दोपहर बाद से शाम तक तीलू रौते चौक पर लोगों को धूप में बसों का लंबा इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने कम से कम एक टिनशेड की व्यवस्था की मांग की।





एआरएम कोटद्वार अनुराग पुरोहित ने बताया कि चारधाम के लिए अभी चार बसें गई हैं। उनके अनुसार, इन बसों के जाने से दिल्ली-एनसीआर रूट पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। कोटद्वार से मैदानी रूट के लिए शाम चार बजे अंतिम बस है। नजीबाबाद के एआरएम सत्यम सिसौदिया ने बताया कि उनके डिपो से 35 बसें रैली में गई हैं। उन्होंने कहा कि इससे कोटद्वार की बस सेवा पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed