सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Children Forced to Acquire Basic Literacy Without Fans Amidst Scorching Heat

Kotdwar News: भीषण गर्मी के बीच बिना पंखों के आखर ज्ञान लेने को मजबूर बच्चे

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 29 Apr 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Children Forced to Acquire Basic Literacy Without Fans Amidst Scorching Heat
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय झंडीचौड़ पूर्वी का है मामला, सोशल मीडिया पर भी हुआ वायरल
Trending Videos

हाल ही में नए भवन में शिफ्ट हुआ विद्यालय, विस अध्यक्ष ने पंखें देने का दिया भरोसा
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय झंडीचौड़ पूर्वी का संचालन नए भवन में शुरू तो हो गया है लेकिन अभी तक पंखा नहीं लग पाया है। ऐसे में स्कूल के 30 बच्चों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। हालांकि स्कूल में पेडस्टल फैन तो हैं लेकिन ये नाकाफी है। विद्यालय की स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भाबर क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय झंडीचौड़ में वर्तमान में 30 बच्चे अध्ययनरत हैं। क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में विद्यालय में सीलिंग फेन नहीं होने के कारण ये बच्चे झुलसाती गर्मी में आखर ज्ञान लेने को मजबूर हैं। हालांकि विद्यालय में तीन पेडस्टल फैन लगे हैं लेकिन यह गर्मी से निजात दिलाने के लिए नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने विद्यालय की स्थिति को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने विद्यालय को जल्द पंखे उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।

विद्यालय के पुराने भवन की छत की ऊंचाई काफी कम थी, जिससे वहां सीलिंग फेन लगाना संभव नहीं था। नए भवन में विद्यालय का संचालन इसी साल से शुरू हुआ है। भवन निर्माण करने वाले ठेकेदार ने दो पंखे व क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सात पंखे उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है। जल्द ही विद्यालय में पंखे लगा दिए जाएंगे।
- शशिबाला नेगी, प्रधानाध्यापिका राप्रावि झंडीचौड़ पूर्वी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed