{"_id":"69f20bc8aa9090e68406241f","slug":"farmers-were-provided-information-regarding-the-schemes-of-the-agriculture-department-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-123341-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: किसानों को दी कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: किसानों को दी कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 29 Apr 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। आत्मा योजना के अंतर्गत कृषि सूचना केंद्र कोटद्वार में ब्लॉक दुगड्डा के किसानों की बैठक आयोजित हुई। किसानों को वर्ष 2026-27 के लिए कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई।
कृषि एवं खाद्य संरक्षण अधिकारी राजवीर सिंह ने किसानों को सरकार की योजनाओं से लाभ लेने की सलाह दी। ब्लॉक प्रभारी केहर सिंह चौधरी ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर पीएम किसान सम्मान निधि का शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पावर टिलर के लिए 80 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। उद्यान विभाग से सागर चौधरी ने कहा कि जो किसान पॉली हाउस लगाना चाहते हैं उसमें भी सरकार 80 प्रतिशत की छूट दे रही है। बैठक में किसान सलाहकार समिति ब्लॉक दुगड्डा के अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। सर्वसम्मति से सुखपाल शाह को अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर कृषि विभाग से शशि मोहन बिंजोला, दीपशिखा, ममता, प्रीति, पशुपालन विभाग से स्मिता भंडारी, रेशम विभाग से यशपाल सिंह उपस्थित रहे।
Trending Videos