सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ananya and Devendra Bisht Win Debate Competition

Kotdwar News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में अनन्या व देवेंद्र बिष्ट जीते

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 28 Apr 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Ananya and Devendra Bisht Win Debate Competition
विज्ञापन
अंतर विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी
Trending Videos

लैंसडौन। आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (लोसा) की पहल पर विद्यार्थियों की तर्क क्षमता, चिंतन, वाक क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से अंतर-विद्यालयी हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
आधुनिक युद्ध : विज्ञान की उपलब्धि या मानवता के लिए संकट विषय से विद्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल के अतिरिक्त जीजीआईसी, कैंट बोर्ड हाईस्कूल एवं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के पक्ष में बोलते हुए आर्मी पब्लिक स्कूल की अनन्या अग्रवाल ने प्रथम, कैंट बोर्ड के दिल बहादुर ने द्वितीय, जीजीआईसी की सीमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विपक्ष में बोलते हुए आर्मी पब्लिक स्कूल के देवेंद्र बिष्ट ने प्रथम, पीएम श्री केवी की अक्षरा ने द्वितीय एवं कैंट बोर्ड हाईस्कूल के मयंक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोसा के अध्यक्ष डॉ. एसपी नैथानी ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। संचालन छात्रा आकृति रावत व नंदिता गुप्ता ने किया। पूर्व प्रधानाचार्या वसुंधरा मायाकोटी ने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच को अपना आधार बनाने की सलाह दी। इस मौके पर आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल, लोसा सचिव अजय अग्रवाल, लक्ष्मी थापा, विमला डियूंडी, प्रशांत नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed