सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Martyr's Memorial Arch Demolished Overnight by Bulldozer Near Police Outpost

Kotdwar News: पुलिस चौकी के नजदीक रातोंरात बुलडोजर से गिराया शहीद का स्मृति द्वार

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 30 Apr 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
Martyr's Memorial Arch Demolished Overnight by Bulldozer Near Police Outpost
विज्ञापन
शहीद के परिजनों का आरोप, खनन माफियाओं के साथ मिलकर स्मृति द्वार को पहुंचाया नुकसान
Trending Videos


एसडीएम को घटना से अवगत कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
जयहरीखाल (कोटद्वार)। गुमखाल तिराहे से ऋषिकेश मार्ग पर पुलिस चौकी के नजदीक शहीद सैनिक की याद में निर्मित स्मृति द्वार रात किसी समय बुलडोजर से तोड़ा गया। घटना से शहीद के परिजनों और स्थानीय लोगों में रोष है। शहीद के परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम से गुहार लगाई है।
गुमखाल क्षेत्र निवासी शहीद सैनिक लांस नायक सतीश चंद्र, 8वीं गढ़वाल राइफल्स की स्मृति में उनके परिजनों ने गुमखाल तिराहे के पास स्मृति द्वार का निर्माण कराया था। परिजनों का आरोप है कि 27 अप्रैल 2026 की रात स्मृति द्वार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। उनका कहना है कि यह कृत्य न केवल शहीद की स्मृति का अपमान है बल्कि उनकी भावनाओं को भी आहत करने वाला है। मामले को लेकर शहीद के भाई प्रकाश चंद्र ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने एवं स्मृति द्वार का पुनर्निर्माण कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य के दौरान गुमखाल-सिलोगी मार्ग पर रातोंरात बुलडोजर चलाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े कुछ लोगों ने माफिया के साथ मिलकर अवैध खनन को बढ़ावा दिया है। इसी दौरान स्मृति द्वार को भी नुकसान पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में परिजनों व ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ शहीद के सम्मान में बने स्मृति द्वार का पुनर्निर्माण सुनिश्चित करने और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed