सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Vaishnavi Secures First Place at St. Joseph's Convent School

Kotdwar News: सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल में वैष्णवी रही प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 30 Apr 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Vaishnavi Secures First Place at St. Joseph's Convent School
विज्ञापन
मदरलैंड एकेडमी में युवराज सिंह व विद्यात्री पब्लिक स्कूल में विटास्था रहीं सबसे आगे
Trending Videos

कोटद्वार। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (आईएससीई) की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल की वैष्णवी गुरुंग ने सर्वाधिक 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए।
सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल में 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ अद्रिका भंडारी द्वितीय, 96 प्रतिशत अंकों के साथ वैष्णवी नयाल तृतीय रही। विद्यालय के 10 बच्चों ने 93 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। प्रबंधक फादर येकुम चेरिल व प्रधानाचार्या सिस्टर लेनिट ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदरलैंड एकेडमी में 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ युवराज सिंह ने विद्यालय टॉप किया। 96 प्रतिशत अंकों के साथ वैष्णवी रावत ने द्वितीय व 95 प्रतिशत अंकों के साथ ध्रुव भारद्वाज ने तृतीय स्थान पाया। विद्यालय के पांच छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। वहीं, डॉ. डीसी बुड़ाकोटी विद्यात्री पब्लिक स्कूल ग्रास्टनगंज में 81 प्रतिशत अंकों के साथ विटास्था उनियाल ने विद्यालय टॉप किया। 66.2 प्रतिशत अंकों के साथ अमान अली ने द्वितीय, 66 प्रतिशत अंकों के साथ आयुष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed