सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Sagwadi Road: A Multi-Crore Budget Turned into Rubble

सगवाड़ी मार्ग : करोड़ों का बजट मलबे में तब्दील

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 03 May 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Sagwadi Road: A Multi-Crore Budget Turned into Rubble
विज्ञापन
2.25 करोड़ से बनाई गई है सड़क, ग्रामीणों ने सड़क लोनिवि को देने की मांग उठाई
Trending Videos




सतपुली। जयहरीखाल ब्लॉक की सगवाड़ी मोटर मार्ग पिछले दो माह से यातायात के लिए पूरी तरह ठप है। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक तीन किमी पैदल चलना पड़ रहा है। ग्रामीण अब सड़क को लोनिवि को हस्तांतरित करने की मांग करने लगे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग जनवरी 2024 में 2.25 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत हुआ था। सतपुली सिसल्डी मोटर मार्ग पर स्थित किमार से सगवाड़ी तक तीन किमी लंबी सड़क ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्लूडी) कोटद्वार की ओर से डेढ़ वर्ष के निर्माण कार्य के बाद गांव तक पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




हालांकि, निर्माण के बाद से ही सड़क पर बार-बार मलबा आने और कई पुश्तों के ध्वस्त होने के कारण यह कभी भी एक सप्ताह भी सुचारू रूप से नहीं चल पाई। विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद मार्ग की मरम्मत नहीं की गई है।

ग्रामीण प्रमोद सिंह, शरत सिंह, भजन सिंह, गांधी सिंह, दुर्गा देवी और रामचंद्र सिंह ने आरडब्लूडी के रवैए पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक और लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज को एक ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में उन्होंने सड़क को लोनिवि को हस्तांतरित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि 2.25 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क बदहाल हो गई है।



सड़क पर कई जगहों पर काफी मलबा आया है। उसकी सफाई व मेंटेनेंस के लिए इस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। पैसा मिलने के बाद काम शुरू करवाया जाएगा।



-श्रीपति डोभाल, अधिशासी अभियंता, आरडब्लूडी कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed