{"_id":"69f75448347214fa2304b438","slug":"rcd-emerges-as-champion-in-district-level-basketball-tournament-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-123437-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: जिलास्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में आरसीडी बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: जिलास्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में आरसीडी बना चैंपियन
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 03 May 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बास्केटबाल संघ पौड़ी की ओर से किया गया था टूर्नामेंट का आयोजन
कोटद्वार। जिला बास्केटबाल संघ पौड़ी की ओर से भाबर क्षेत्र के अंतर्गत आरसीडी पब्लिक स्कूल शिवराजपुर में अंडर-18 जिलास्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में आरसीडी चैंपियन रहा। वहीं, बालिका वर्ग में टीसीजी पब्लिक स्कूल की टीम विजयी रही।
बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में टीसीजी पब्लिक स्कूल ने कान्वेंट स्कूल को 12-8 के अंतर से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रधानाचार्य सीमा ढौंडियाल ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर पुरस्कृत किया। बालक वर्ग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में आरसीडी ने श्रीनगर को 27-24 के अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमन कोटनाला व विद्यालय के संस्थापक सुरेश चंद्र ढौंडियाल ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर पुरस्कृत किया।
टूर्नामेंट में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की 12 टीमों ने अनुशासन एवं टीम भावना के साथ प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में टूर्नामेंट का सर्वोच्च खिलाड़ी श्रीनगर के अनिरुद्ध व बालिका वर्ग में यह सम्मान कान्वेंट स्कूल की श्रुति भंडारी को प्रदान किया गया। इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर कनिष्क ढौंडियाल, अंतरराष्ट्रीय फुटबाल कोच सुनील रावत, आयोजक एवं जिला बास्केटबाल के सचिव विष्णु प्रसाद चमोली, निर्णायक आर्यन ध्यानी, शारीरिक शिक्षक सतीश मौर्या, ऋतिक नेगी, मोहम्मद आसिफ, सिद्धार्थ रावत आदि मौजूद रहे।
Trending Videos