सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Now, even dust has started gathering on the lock of the X-ray unit.

Kotdwar News: अब तो एक्सरे यूनिट के ताले पर भी जमने लगी है धूल

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 03 May 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Now, even dust has started gathering on the lock of the X-ray unit.
विज्ञापन
10 दिन से बंद पड़ी है बेस अस्पताल की एक्स-रे यूनिट, मरीज परेशान
Trending Videos


वार्षिक मरम्मत का अनुबंध समाप्त होने के कारण नहीं हो पा रही मेंटेनेंस
कोटद्वार। राजकीय बेस अस्पताल की एक्स-रे यूनिट पिछले 10 दिन से ठप पड़ी है। अब तो एक्स-रे यूनिट के ताले पर भी धूल जमने लगी है। वहीं, चोट-मोच एवं फ्रेक्चर के मरीजों को अस्पताल से बाहर जाकर एक्स-रे कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
राजकीय बेस अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारा जा रहा है। अब तो स्तन कैंसर की जांच के लिए मैमोग्राफी लैब भी तैयार की जा रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की अस्पताल में तैनाती की जा रही है लेकिन जो सेवाएं पहले से संचालित हैं। अस्पताल प्रशासन उन्हें निर्बाध रूप से जारी नहीं रख पा रहा है। अस्पताल के बेसमेंट में संचालित एक्स-रे यूनिट 24 अप्रैल से ठप पड़ी है। चोट-मोच और फ्रेक्चर की समस्या लेकर अस्पताल आने वाले मरीजों के एक्स-रे नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद निवासी महिला रेनू ने बताया कि उनका भाई कोटद्वार में रहकर काम करता है। 29 अप्रैल को उसके भाई को स्कूटी चला रही एक लड़की ने तेज टक्कर मार दी थी। भाई के पांव में बड़ा फ्रेक्चर हुआ। परिजन घायल युवक को बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां एक्स-रे नहीं हुआ। उन्हें भाई का एक्स-रे कराने के लिए बहुत कष्ट झेलना पड़ा।
अस्पताल की एक्स-रे यूनिट की मेंटेनेंस को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। दरअसल मशीन का गारंटी समय खत्म हो चुका है। मशीन की मेंटेनेंस का अनुबंध भी नहीं है। कब अनुबंध होगा और कब मशीन ठीक होगी इसकी कोई सटीक जानकारी नहीं है। बहरहाल अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरम्मत के लिए कंपनी से अनुबंध का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed