सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Directives Issued for Action Against Violations of Traffic Rules During Char Dham Yatra

Kotdwar News: चारधाम यात्रा में यातायात नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 30 Apr 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Directives Issued for Action Against Violations of Traffic Rules During Char Dham Yatra
विज्ञापन
नियम तोड़ने वालों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा
Trending Videos

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के दौरान सड़क पर जरा सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। जिला प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने साफ चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। तेज रफ्तार, शराब पीकर ड्राइविंग, ओवरलोडिंग और मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने पर अब सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी।
बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन और पुलिस को संयुक्त रूप से लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि चारधाम यात्रा जैसे संवेदनशील समय में नियमों की अनदेखी सिर्फ कानून का उल्लंघन नहीं बल्कि दूसरों की जान जोखिम में डालना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि यातायात व्यवस्था हर हाल में सुचारू रहे और नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वालों पर भी सख्ती बरतने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर उनके जल्द सुधार के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed