फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The second installment of the PM Awas Yojana (PMAY) has been stuck for 17 months, leaving beneficiaries distressed

Kotdwar News: पीएम आवास की दूसरी किस्त 17 माह से अटकी, लाभार्थी परेशान

Fri, 10 Jul 2026 04:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 10 Jul 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
The second installment of the PM Awas Yojana (PMAY) has been stuck for 17 months, leaving beneficiaries distressed
संवाद न्यूज एजेंसी (पड़ताल)कोटद्वार/कण्वघाटी। नगर निगम कोटद्वार के भाबर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत चयनित कई जरूरतमंद परिवार पिछले 17 माह से दूसरी किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पहली किस्त मिलने के बावजूद अधूरे मकानों और कच्ची झोपड़ियों में रहने को मजबूर इन परिवारों की मुश्किलें बरसात शुरू होने से बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

वार्ड संख्या-37 झंडीचौड़ पश्चिमी के पार्षद सुखपाल शाह ने बताया कि इन परिवारों का चयन वर्ष 2023-24 में हुआ था। मार्च, 2025 में नींव निर्माण के लिए 20 हजार रुपये की पहली किस्त जारी की गई थी। लाभार्थियों ने करीब 40 हजार रुपये उधार लेकर निर्माण कार्य आगे बढ़ाया लेकिन दूसरी किस्त अब तक नहीं मिली है। कई मामलों में बिल और भुगतान की प्रक्रिया भी लंबित है। नगर निगम में लाभार्थियों को बजट मिलने का इंतजार करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्षद ने बताया कि अप्रैल में हुई नगर निगम बोर्ड बैठक में भी यह मुद्दा उठाया था। कई दौर की वार्ता के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला। मई में आए आंधी-तूफान से कई लाभार्थियों की झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इसकी सूचना नगर निगम को दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में तहसील प्रशासन और एसडीएम ने प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद ने शहरी विकास निदेशालय, देहरादून के निदेशक को ई-मेल भेजकर बरसात को देखते हुए लाभार्थियों के खातों में दो किस्तें एक साथ जारी करने की मांग की है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को भी पत्र भेजा है।

.
बजट के अभाव में कुछ ही लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त जारी हो पाई है। शेष लाभार्थियों के लिए शासन से बजट की मांग भेजी गई है। बजट प्राप्त होते ही सभी पात्र लाभार्थियों के खातों में दूसरी किस्त जारी कर दी जाएगी। - पीएल शाह, नगर आयुक्त कोटद्वार।

जारी
अशोक केष्टवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed