फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   The Golden Card system should be improved and age-based pensions should be increased

Kotdwar News: गोल्डन कार्ड व्यवस्था में हो सुधार, आयु आधारित पेंशन में हो बढ़ोतरी

Fri, 10 Jul 2026 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 10 Jul 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
The Golden Card system should be improved and age-based pensions should be increased
कोटद्वार। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की बैठक शुक्रवार को पूर्व सैनिक कार्यालय में अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई। सचिव सीपी नैथानी ने पिछली बैठक की कार्रवाई और 9 जून को रुड़की में हुए प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव की जानकारी दी। बैठक में संस्थापक सदस्यों व अशक्त पेंशनर्स से नियमित संपर्क तथा 80 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सदस्यों को सम्मानित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में गोल्डन कार्ड योजना में सुधार, चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति तथा हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पर पांच-पांच प्रतिशत पेंशन बढ़ोतरी की मांग उठाई गई। साथ ही पूर्व अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त एसडीएम स्व. पुष्कर सिंह गुसाईं तथा आईएएस अधिकारी स्व. चंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में वीरेंद्र सिंह रावत, आरपी पंत, चित्रमणि देवलियाल, भारत भूषण रावत, हरीश कुंडलिया, सुनील नवानी, जेपी ध्यानी, केसीराम निराला, इंद्रमणि देवरानी, पूर्णानंद गोस्वामी, शिव सिंह, बिजेंद्र सिंह, दिनेश चंद्र नेगी, बृजमोहन ममगाईं, अशोक थपलियाल, विनायक जोशी और वीरेंद्र सजवाण सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed