फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Anger over not accepting transfer applications

Kotdwar News: स्थानांतरण के आवेदन न लिए जाने पर रोष

Sat, 11 Jul 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 11 Jul 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Anger over not accepting transfer applications
राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ने अनदेखी पर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुगड्डा/कोटद्वार। राजकीय शिक्षक संघ विकासखंड दुगड्डा ने दुर्गम विद्यालयों में सेवा दे रहे शिक्षकों से स्थानांतरण के आवेदन न लिए जाने पर एवं अध्यापक पोर्टल से सुगम-दुर्गम की सेवाएं हटाने का विरोध किया।

राजकीय शिक्षक संघ विकासखंड दुगड्डा के शाखा अध्यक्ष दीपक नेगी ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से 15 जुलाई से स्थानांतरण प्रकिया शुरू की जा रही है। अनुरोध के आधार पर केवल उन्हीं शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं जो गंभीर बीमार, दिव्यांगता, सरकारी नौकरी में पति-पत्नी, विधवा-विधुर, तलाकशुदा आदि हों। ऐसे शिक्षक जो सुगम से दुर्गम, दुर्गम से सुगम स्थानांतरण चाह रहे हैं उनके आवेदन नहीं मांगे जा रहे हैं। शाखा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में वर्षों से दुर्गम विद्यालयों में सेवा दे रहे शिक्षकों को स्थानांतरण से वंचित कर दिया गया है। शिक्षकों के अध्यापक पोर्टल से सुगम-दुर्गम की सेवाएं भी हटा दी गई हैं। इच्छुक शिक्षकों से भी स्थानांतरण के आवेदन लेने और शिक्षकों के पोर्टल में पहले की तरह सुगम-दुर्गम को अंकित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी यदि विभाग की ओर से सभी सात श्रेणी में शिक्षकों से आवेदन नहीं मांगे गए तो संगठन आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed