Uttarakhand: भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, कोटद्वार में वाहन के ऊपर गिरे भारी बोल्डर, बाल-बाल बचे सवार लोग
प्रदेश में बारिश के बाद कई जगह भूस्खलन से हाईवे और सड़कें बंद हो गई। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों से सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सतपुली मल्ली के पास भारी बोल्डर एक सब्जी के एक वाहन पर गिर गया। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक समेत वाहन में सवार तीन लोग बाल-बाल बचे।
हादसा होते ही चालक सहित लोग वाहन छोड़कर भागे। वहीं देवप्रयाग मार्ग पर डिग्री काॅलेज गदेरे में फिर मलबा आ गया। दुधारखाल मार्ग पर भी हाईवे का मलबा आने से सड़के बंद हैं। जेसीबी से मलबा हटाने का चल रहा काम।
भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, मलबा हटाने में जुटा एनएच विभाग
रुद्रप्रयाग जनपद में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को खांकरा और सिरोहबगड़ के बीच पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर आने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। मार्ग अवरुद्ध होने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही थम गई है।
ये भी पढे़ं...बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: BKTC की चार सदस्यीय समिति ने पूरी की जांच, जल्द मुख्य कार्याधिकारी को सौंपेगी रिपोर्ट
राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की टीम जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने में जुटी हुई है। लगातार बारिश के कारण मार्ग खोलने में दिक्कत आ रही है। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।
यमुनोत्री हाईवे पर चुनौती बरकरार
यमुनोत्री हाईवे स्याना चट्टी के पास तीसरे दिन हालात नहीं सुधरे। एनएच की निर्माण कार्य एजेंसी की मशीनरी रातभर से हाईवे खोलने पर जुटी हुई है, लेकिन बारिश होते ही मलबा पत्थरों के लगातार आने से प्रशासन और एनएच के सामने चुनौती बनी हुई। हालांकि एनएच के अधिशासी अभियंता मनोज रावत का कहना है कि जिला प्रशासन से मिलकर उक्त स्थान छोड़ते हुए करीब 350 मीटर बाईपास रोड बनाए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। इधर जिला अधिकारी प्रशांत आर्य भी स्याना चट्टी के स्थलीय निरीक्षण के लिए रवाना हुए।।
बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
कर्णप्रयाग में बीते कुछ दिनों से लगातार हरी बरसात के चलते अब जनजीवन प्रभावित होने लग गया है। लगातार हो रही बारिश से 50 से 60 फीसदी ग्रामीण सड़कें सुबह के समय बंद रह रही हैं। इससे बाजारों की गतिविधियां कम हो गई है। वहीं बारिश के चलते अलकनंदा और पिंडर का जलस्तर भी धीरे-धीरे बढ़ने लग गया है। कर्णप्रयाग संगम पर इसका असर साफ दिख रहा है। बारिश के चलते नारायणबगड़ में सिमली-अल्मोड़ा हाईवे धसने के चलते कुछ देर तक बाधित रहा। हालांकि बीआरओ ने यहां पर मलवा और पत्थर भरकर आवागमन सुचारु किया। जबकि थराली में अधिकतर ग्रामीण सड़कें बंद रही।