फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Health helpline service 104 to remain affected until July 12 Uttarakhand news

Uttarakhand: स्वास्थ्य हेल्पलाइन सेवा 104 पर कुछ दिन नहीं मिलेगी मदद, 12 जुलाई तक रहेगी प्रभावित

Sat, 11 Jul 2026 12:24 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/ कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/ कोटद्वार Published by: Renu Saklani Updated Sat, 11 Jul 2026 12:24 PM IST
सार

स्वास्थ्य संबंधी सलाह या जानकारी के लिए 104 हेल्पलाइन का इस्तेमाल करने वाले लोगों को अगले कुछ दिन असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। तकनीकी सुधार कार्य के चलते हेल्पलाइन की सेवाएं 12 जुलाई तक आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी।

विज्ञापन
Health helpline service 104 to remain affected until July 12 Uttarakhand news
हेल्पलाइन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

उत्तराखंड में स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और जानकारी के लिए संचालित 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं 12 जुलाई तक प्रभावित रहेंगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने हेल्पलाइन के तकनीकी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू किया है, जिसके चलते कॉल रिसीव करने और सेवाएं उपलब्ध कराने में अस्थायी विलंब की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: माता-पिता सावधान...मोबाइल में उलझे बच्चे उठा रहे खौफनाक कदम, सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा

विज्ञापन

104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की नोडल अधिकारी डॉ.अरिता सक्सेना ने बताया कि मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है और प्रयास है कि निर्धारित समय के भीतर सभी सेवाएं पूरी तरह सुचारु कर दी जाएं। राज्यभर में स्वास्थ्य सलाह, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, शिकायत निवारण तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने वाली 104 हेल्पलाइन लाखों लोगों के लिए महत्वपूर्ण सेवा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed