{"_id":"6a1ae38b47117a883105dcc9","slug":"those-affected-by-the-four-lane-bypass-road-have-pleaded-against-the-demolition-of-their-huts-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-124035-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: फोरलेन बाईपास मार्ग से प्रभावितों ने झोपड़ियां नहीं उजाड़ने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: फोरलेन बाईपास मार्ग से प्रभावितों ने झोपड़ियां नहीं उजाड़ने की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 30 May 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिशनपुर क्षेत्र के लोगों ने कार्रवाई पर जताई चिंता
एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
कोटद्वार। लंबी दूरी के यातायात को बाईपास मार्ग से गुजारने के लिए बनाए जा रहे फोरलेन बाईपास मार्ग निर्माण से प्रभावित हो रहे लोगों ने उनकी झोपड़ियां नहीं उजाड़ने की मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।
सनेह पट्टी के राजस्व उपनिरीक्षक ने ग्राम बिशनपुर में खोह नदी के किनारे अतिक्रमण के संबंध में प्रशासन को रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। डीएम के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार को राजकीय भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाते हुए खोह नदी के किनारे निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया था। प्रशासन की इस कार्रवाई पर चिंता व्यक्त करते हुए शनिवार को बिशनपुर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग वार्ड-2 कुंभीचौड़ के पार्षद अनिल रावत के साथ एसडीएम संदीप कुमार से मिले।
क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। बताया गया कि वे वर्षों से बिशनपुर में रह रहे हैं। उनके आवासीय भवन एनएच-119 से एनएच-534 को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे फोरलेन बाईपास मार्ग से प्रभावित हुए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अधिग्रहीत भूमि से अलग बची हुई जमीन पर वे लोग कच्चा निर्माण कर रहे हैं। उन्हें वहां से जबरन हटाया जा रहा है या फिर हटने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों ने कार्रवाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कच्चे भवनों को न तोड़ने, घर बनाने की अनुमति देने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रेम सिंह, वीरेंद्र सिंह, कुणाल, करन, संदीप, लक्ष्मण सिंह, सागर सिंह, सरोजनी देवी, पार्वती देवी शामिल रहीं।

Trending Videos