{"_id":"6ad759ae09a4ea40400a50be","slug":"worker-dies-after-items-fall-from-trolley-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-127482-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: ट्रॉली से गिरा सामान, श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: ट्रॉली से गिरा सामान, श्रमिक की मौत
Tue, 20 Oct 2026 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 20 Oct 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। ट्रॉली से अचानक सामान बिहार निवासी श्रमिक के ऊपर गिरने से उसकी मौत तो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पदमपुर क्षेत्र में भवन निर्माण का कार्य चल रहा था। ठेकेदार की ओर से श्रमिकों को लगाया गया था। भवन के ऊपरी हिस्से में ट्रॉली से सीमेंट-रेत-कंकरीट पहुंचाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम काम के दौरान अचानक टायर आदि सामान एक श्रमिक के ऊपर आ गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेस अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिहार के खागरी, बड़ा उत्तरी निवासी इंदल महतो (30) पुत्र कपिल देव महतो के रूप में हुई। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की ओर से बताया गया कि इंदल काम के लिए बिहार से उत्तराखंड आया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद