{"_id":"69f66633e664426a88072a6d","slug":"17-private-schools-found-guilty-of-arbitrariness-were-ordered-to-refund-the-extra-fees-nainital-news-c-418-1-shld1006-6255-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मनमानी करने वाले 17 निजी स्कूलों को अतिरिक्त शुल्क लौटाने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मनमानी करने वाले 17 निजी स्कूलों को अतिरिक्त शुल्क लौटाने का आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 03 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी/भीमताल। प्रवेश के मुद्दे पर निजी विद्यालयों की मनमानी को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गंभीरता से लिया है। अभिभावकों की ओर से की गई शिकायतों की पुष्टि होने के बाद डीएम के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद जायसवाल ने हल्द्वानी, रामनगर और भीमताल के 17 निजी स्कूलों को नोटिस जारी किए हैं। अब इन स्कूलों को अभिभावकों से लिया गया अतिरिक्त शुल्क वापस करना होगा।
नए शिक्षा सत्र में प्रवेश के मामले में मनमानी की शिकायतें मिलने के बाद डीएम ने जिले भर के निजी स्कूलों की जांच कराई थी। जांच में अभिभावकों की ओर से लगाए गए कई आरोपों की पुष्टि हुई है। इसके बाद सीईओ ने सभी 17 विद्यालयों के संचालकों को 15 दिन के अंदर संशोधित बुक लिस्ट जारी करने, केवल आवश्यक और एनसीईआरटी आधारित पुस्तकों को ही प्राथमिकता देने, सामान की खरीदारी के लिए वेंडर अथवा दुकान की अनिवार्यता समाप्त करने, वेबसाइट पर बुक लिस्ट व फीस संरचना सार्वजनिक करने के साथ अतिरिक्त शुल्क वापस करने अथवा उसका समायोजन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशों का पालन न करने पर स्कूल की मान्यता निलंबित करने, मान्यता खत्म करने, जुर्माना लगाने और अन्य कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी है। उन्होंने कहा कि 15 दिन के अंदर संयुक्त जांच समिति की ओर से निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
जांच में इन आरोपों की हुई पुष्टि
जिला प्रशासन की ओर से गठित कमेटी की जांच में निजी स्कूलों पर एनसीईआरटी के अलावा महंगी निजी पुस्तकों को अनिवार्य करना, कई कक्षाओं में किताबों का अनुपात दो-तीन गुना तक बढ़ाना, अभिभावकों पर विशेष दुकानों और विक्रेताओं से ही खरीदारी के लिए दबाव और विद्यालय की वेबसाइट पर अनिवार्य सूचनाओं का गायब होना जैसे आरोपों की पुष्टि हुई है।
जिले के इन स्कूलों को जारी हुए नोटिस
जिला प्रशासन के निर्देश पर सीईओ ने देवभूमि सीनियर सेकेंडरी स्कूल मानपुर पश्चिम, गुरु द्रोणा पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल, बीएलएम एकेडमी, वुडब्रिज स्कूल भीमताल, मल्लिकार्जुन स्कूल भीमताल, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल रामनगर, ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल रामनगर, गार्डन वैली पब्लिक स्कूल रामनगर, आर्यमन विक्रम बिड़ला स्कूल हल्द्वानी, दून पब्लिक स्कूल नवाबी रोड, विजडम पब्लिक स्कूल रामपुर रोड, इंस्पिरेशन स्कूल, एसकेएम स्कूल रामपुर रोड, किंग्सफोर्ड स्कूल, शेमफोर्ड स्कूल मोटाहल्दू और हिमालया विद्या मंदिर को नोटिस जारी किए हैं।
Trending Videos