सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Closed Slaughterhouse in Nainital

Nainital News: नैनीताल में बंद पड़ा स्लाटर हाउस

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 04 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Closed Slaughterhouse in Nainital
विज्ञापन
नैनीताल। नगर का एकमात्र स्लॉटर हाउस मानकों के अनुरूप न होने के कारण बंद पड़ा है जिससे शहर में मांस की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो रही है। आगामी 27 मई को बकरीद के त्योहार पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को दिक्कत हो सकती है।
Trending Videos

एक वर्ष से अधिक समय से बंद पड़े इस स्लॉटर हाउस के कारण कारोबारी हल्द्वानी या भवाली से मांस मंगाने को मजबूर हैं। मांस कारोबारी जुनैद ने बताया कि दूर से आपूर्ति करने पर दरों में वृद्धि हो रही है या उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। कुछ कारोबारी चोरी-छिपे भी पशुवध कर रहे हैं। प्रशासन की उपेक्षा से खाद्य जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। पिछले वर्ष बकरीद पर उच्च न्यायालय ने एक याचिका के बाद स्लॉटर हाउस में पशुवध की अनुमति दी थी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि एटीपी प्लांट को दुरुस्त कर खाद्य सुरक्षा लाइसेंस भी प्राप्त कर लिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी सप्ताह में टीम के निरीक्षण के बाद स्लॉटर हाउस को संभवतः खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed