सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   SSB personnel, alongside the police, took charge of traffic management; traffic crawled along.

Nainital News: एसएसबी जवानों ने पुलिस के साथ संभाली ट्रैफिक व्यवस्था, रेंगकर चला ट्रैफिक

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 04 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
SSB personnel, alongside the police, took charge of traffic management; traffic crawled along.
विज्ञापन
नैनीताल/भवाली/मुक्तेश्वर। पर्यटन सीजन में लगातार बढ़ रही पर्यटकों की भीड़ और प्रभावित यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस-प्रशासन ने एसएसबी की तैनाती कर दी है। वीकेंड भारी पर्यटक दबाव के चलते शहर और आसपास के क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनने पर यह फैसला लिया गया है। हालांकि नैनीताल में दोपहर के वक्त वाहन रेंगकर चलते नजर आए।
Trending Videos


वीकेंड पर नैनीताल, कैंची धाम और भवाली क्षेत्र में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। रविवार को जाम की स्थिति से निपटने और पर्यटकों को राहत देने के लिए पुलिस सुबह से ही प्रमुख मार्गों और चौराहों पर मुस्तैद नजर आई। पर्यटकों के उमड़ने से दोपहर होते-होते नगर के सभी पार्किंग स्थल वाहनों से पट गए। पुलिस ने सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए बिना होटल बुकिंग वाले वाहनों को शहर के प्रवेश द्वारों रूसी बाईपास और नारायण नगर पर ही रोक दिया। हल्द्वानी और कालाढूंगी मार्ग से आने वाले वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें देखी गईं जिससे यात्रियों को घंटों रेंगना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने रूसी बाईपास से नैनीताल शहर के लिए शटल टैक्सियां और बसें संचालित कीं। वहीं, भीमताल, नौकुचियाताल, कैंची धाम, भवाली, रामगढ़ और मुक्तेश्वर क्षेत्र में सैलानियों की आवाजाही से पर्यटन कारोबार अच्छा रहा। हालांकि बारिश और ओलावृष्टि के चलते सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहनों का दबाव बढ़ने से कैंची धाम में सुबह से शाम तक जाम की समस्या भी बनी रही। हालांकि पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी बारिश में भी जाम खोलने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क किनारे वाहन नहीं खड़े करने की अपील
एसपी ट्रैफिक स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नैनीताल, कैंची धाम, भवाली और आसपास के प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल व एसएसबी के जवानों को तैनात किया गया है। यातायात को सुचारु बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस ने पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के साथ ही सड़क किनारे अनावश्यक वाहन खड़े नहीं करने की अपील की है।

शहर में एसएसबी की दो और भवाली क्षेत्र में एक प्लाटून तैनात की गई है। जवान पुलिस के साथ मिलकर यातायात संचालन, भीड़ नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था संभालेंगे। इसके साथ ही चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में यातायात नजर रखने के लिए ड्रोन का सहारा लिया जा रहा है।
-डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी, नैनीताल


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed