फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   30-year-old water lines will be replaced in Jyolikot

नैनीताल: ज्योलीकोट में बदली जाएंगी 30 साल से पुरानी पानी की लाइनें, सांसद अजय भट़्ट ने क्षेत्र का लिया जायजा

Wed, 16 Sep 2026 11:03 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Wed, 16 Sep 2026 11:03 AM IST
सार

जलजनित बीमारियों से प्रभावित ज्योलीकोट और आसपास के क्षेत्र का मंगलवार को सांसद अजय भट्ट ने दौरा किया और हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
30-year-old water lines will be replaced in Jyolikot
ज्योलीगांव में ग्रामीणों से वार्ता करते और अधिकारियों को निर्देश देते सांसद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

जलजनित बीमारियों से प्रभावित ज्योलीकोट और आसपास के क्षेत्र का मंगलवार को सांसद अजय भट्ट ने दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। सांसद ने 30 वर्ष से अधिक पुरानी सीवर और पेयजल लाइनों को तत्काल बदलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सभी विभाग लगातार काम कर रहे हैं।

सांसद ने बताया कि वर्तमान में 217 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं जिनमें 179 सरकारी चिकित्सालयों में उपचार करा रहे हैं। 154 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले में पिछले 24 घंटों में पीलिया के केवल दो मरीज सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक बड़ी संख्या में लोगों की जांच की जा चुकी है। छह मरीजों में हेपेटाइटिस-ए और ई की पुष्टि हुई है जबकि मंगलवार को किए गए टेस्टों में सभी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में 24 घंटे डॉक्टरों की व्यवस्था की गई है। सचल चिकित्सा दल गांव-गांव जाकर जांच कर रहे हैं। प्रत्येक गांव में 50 से अधिक लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं। दवाइयां और सभी आवश्यक जांचें निशुल्क की जा रही हैं। 108 एंबुलेंस सेवा भी 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर विधायक सरिता आर्या, राज्यमंत्री दिनेश आर्य, हेम आर्य, तहसीलदार अक्षय भट्ट, ग्राम प्रधान हरगोविंद रावत, शेखर भट्ट, उप प्रधान मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

 

पानी की जांच में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
सांसद ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है। जहां टैंकर नहीं पहुंच सकते, वहां मजदूरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से कुछ जलस्रोत बंद किए गए हैं। टैंकरों में भेजे जा रहे पानी की जांच के बाद ही आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। पेयजल जांच की पुरानी रिपोर्टों की भी अलग से जांच होगी। सांसद ने कहा कि यदि जांच में लापरवाही या गलत रिपोर्ट देने की पुष्टि हुई तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मृतकों के परिजनों को दिलाएंगे मुआवजा
सांसद ने कहा कि मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री के विशेषाधिकार कोष से सहायता देने का अनुरोध किया गया है। निजी अस्पतालों में उपचार के दौरान किसी मरीज के साथ ज्यादती की लिखित शिकायत मिलने पर उसकी भी जांच कराई जाएगी।

 

25 प्रतिशत स्थिति अब भी चिंताजनक
ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट ने कहा कि ज्योलीकोट क्षेत्र में करीब 75 प्रतिशत स्थिति नियंत्रण में है लेकिन 25 फीसदी स्थिति अब भी सामान्य नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मामले में गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। उन्होंने कहा कि अब भी अधिकारियों को कई स्थानों की समस्याएं बताकर उनका समाधान कराने के लिए कहना पड़ रहा है।

235 लोगों की जांच और 61 ब्लड सैंपल लिए
ज्योलीकोट क्षेत्र में मंगलवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में कुल 235 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और 61 ब्लड सैंपल लिए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट में 82 लोगों की जांच हुई जबकि उपचार की आवश्यकता वाले चार मरीजों को भर्ती कर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया। आईएलबीएस नई दिल्ली से पहुंची विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट का निरीक्षण किया। टीम में हेपेटोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सत्येंद्र पाल सिंह और क्लीनिकल वायरोलॉजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रेशु अग्रवाल शामिल रहीं। विशेषज्ञों ने लैब, प्रतिरक्षण कक्ष और ओपीडी का निरीक्षण करने के साथ भर्ती मरीजों से उपचार और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। पीएचसी में सेंट्रल हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. अनुराग सरकार और डॉ. वैशाली पांडे ने ओपीडी सेवाएं दीं। सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि 14416 टेली-सेवा के माध्यम से लोग विशेषज्ञ चिकित्सकों से सीधे परामर्श और काउंसलिंग ले सकते हैं।

छह टैंकरों से बांटा पानी, आठ स्थानों से लिए नमूने
ज्योलीकोट क्षेत्र में जलजनित बीमारी के मामले सामने आने के बाद जल संस्थान ने पेयजल व्यवस्था की निगरानी बढ़ा दी है। मंगलवार को विभाग ने छह टैंकरों से पानी बांटा, आठ नमूने जांच के लिए भेजे और 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अनीष पिल्लई ने बताया कि विभाग मानसून से पहले और बाद में पेयजल की जांच करता है। ज्योलीकोट की स्थिति को देखते हुए नैनीताल शहर सहित आसपास के क्षेत्रों के पानी की अतिरिक्त जांच हो रही है। उन्होंने लोगों से प्राकृतिक जलस्रोतों का सीधा उपयोग न करने की अपील की। बरसात में इन स्रोतों में मिट्टी, मलबा और गंदगी पहुंचने की आशंका रहती है। कहा कि विभाग प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed