{"_id":"6aaa256b8fbd0ebc8a030dec","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-haldwani-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी: कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी, साथ रह रही महिला फरार; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी: कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी, साथ रह रही महिला फरार; पुलिस जांच में जुटी
Wed, 16 Sep 2026 10:43 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: Heera
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:43 AM IST
सार
हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नगर वार्ड नंबर 14 के एक कमरे में बुधवार सुबह युवक का शव मिला। मृतक की पहचान यूपी के हापुड़ निवासी अमन ठाकुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
कमरे में मिला युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर वार्ड नंबर 14 स्थित मकान में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिला। मृतक की शिनाख्त यूपी के हापुड़ स्थित गढ़ मुक्तेश्वर निवासी अमन ठाकुर के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार बनभूलपुरा में वह परवीन नामक महिला के साथ रह रहा था।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया है। सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि युवक जिस महिला के साथ रहता था उसकी तलाश की जा रही है। मौत कैसे हुई इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो पाएगी। महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन