{"_id":"6aaa326f2d5bc00672039369","slug":"question-on-appointment-of-karate-teacher-in-sports-university-haldwani-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी: खेल विवि में कराटे शिक्षक की नियुक्ति पर सवाल, यूजीसी मानकों के विपरीत कोच का चयन कर रहे विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी: खेल विवि में कराटे शिक्षक की नियुक्ति पर सवाल, यूजीसी मानकों के विपरीत कोच का चयन कर रहे विभाग
Wed, 16 Sep 2026 12:17 PM IST
Heera
अमित गंगोला
अमित गंगोला
Published by: Heera
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:17 PM IST
सार
खेल विश्वविद्यालय में कराटे डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए शिक्षक की नियुक्ति पर सवाल उठ रहे हैं। यूजीसी के मानकों के विपरीत एक राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी देने की योजना बनाई जा रही है, जबकि उसके पास खेल संबंधी डिग्री नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी शहर के गौलापार स्थित खेल विश्वविद्यालय में कराटे डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए शिक्षक की नियुक्ति पर सवाल उठ रहे हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के मानकों के विपरीत राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी देने की योजना है जबकि उसके पास खेल संबंधी डिग्री व डिप्लोमा नहीं है।
विज्ञापन
यूजीसी के नियमों के अनुसार, डिप्लोमा स्तर के प्रशिक्षकों के पास खेल अनुभव के साथ ही खेल कोचिंग में मान्यता प्राप्त डिप्लोमा या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए लेकिन खेल विभाग ने कराटे कोच के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग किए हुए खिलाड़ी का चयन किया है। इसकी रिपोर्ट जिला चयन समिति को भेजी जाएगी। स्वीकृति के बाद चयनित खेल प्रशिक्षकों को विश्वविद्यालय से संबद्ध किया जाएगा। यहां असिस्टेंट कोच, कोच या हैड कोच रखे जाने की योजना है।
विज्ञापन