{"_id":"69b86b1ec21a4467e206f391","slug":"482-players-are-not-getting-scholarships-haldwani-news-c-337-1-ha11015-131125-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 482 खिलाड़ियों को नहीं मिल रही छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 482 खिलाड़ियों को नहीं मिल रही छात्रवृत्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाली योजनाओं के तहत 482 खिलाड़ियों को चार-पांच माह से छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है।
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत जिले में कुल 300 खिलाड़ी चयनित हैं। इन खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के 182 खिलाड़ी हैं। इन्हें प्रतिमाह 2000 रुपये के साथ खेल गतिविधियों के लिए 10 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता मिलती है। उदीयमान खिलाड़ियों को नवंबर जबकि प्रोत्साहन योजना के खिलाड़ियों को अक्तूबर तक का भुगतान किया गया है। इसके बाद से उन्हें राशि नहीं मिली है।
खिलाड़ियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति के भुगतान प्रक्रिया चल रही है। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली गई है। इसी माह सभी खिलाड़ियों को लंबित धनराशि जारी कर दी जाएगी। - डॉ. निर्मला पंत, जिला क्रीड़ा अधिकारी
Trending Videos