{"_id":"69b9079a31c25015dc01196d","slug":"video-nainital-has-been-without-power-for-30-hours-angry-traders-protest-at-the-electricity-department-office-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में 30 घंटे से बिजली गुल, नाराज व्यापारियों का विद्युत विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में 30 घंटे से बिजली गुल, नाराज व्यापारियों का विद्युत विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन
गायत्री जोशी
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:19 PM IST
Link Copied
नैनीताल में पिछले कई घंटों से बिजली आपूर्ति नहीं होने पर व्यवस्था के खिलाफ व्यापारियों ने मल्लीताल स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की और घेराव किया। प्रदर्शनकारी व्यापारियों का आरोप है कि शहर में करीब 30 घंटे से अधिक समय से बिजली गुल है, जिससे न केवल आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, बल्कि पर्यटन सीजन के मुहाने पर खड़े कारोबार को भी भारी नुकसान हो रहा है। व्यापारियों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि तूफान या बारिश के बाद घंटों तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया जाता, जिससे होटलों और दुकानों का काम ठप पड़ गया है। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने विभाग के सहायक अधिशासी अभियंता से जल्द आपूर्ति lबहाल करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी 24 घंटे में बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे। सहायक अधिशासी अभियंता राम सिंह बिष्ट ने कहा बारिश और तूफान से कई पेड़ गिरे हैं जिससे विद्युत लाइन कई जगह टूटी हैं। लाइन में कार्य चल रहा है जल्द विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।