{"_id":"6a09f76bd2da35b2f0044807","slug":"75-lakh-sanctioned-for-the-improvement-of-five-km-road-haldwani-news-c-231-1-shld1005-124946-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पांच किमी सड़क में सुधारीकरण का कार्य, 75 लाख मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पांच किमी सड़क में सुधारीकरण का कार्य, 75 लाख मंजूर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 17 May 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। दूणी-सुकंडा सड़क से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। आपदा के दौरान बदहाल हुई सड़क के सुधारीकरण का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही लोगों को गड्ढायुक्त सड़क से निजात मिलने की उम्मीद है।
मानसून काल की आपदा में सड़क का डामर कई जगहों पर उखड़ गया था। सुरक्षा दीवार और नालियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं थी। किमी एक में करीब दो साल पहले 20 मीटर सड़क धंस गई थी। सड़क के बदहाल होने से लोगों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा था। रविवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढि़या ने सड़क के सुधारीकरण कार्य का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया। उन्होंने बताया कि पांच किमी सड़क पर सुधारीकरण और डामरीकरण किया जाना है। 75.56 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य में सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त किया जाएगा। सुधारीकरण के बाद कपकोट से दूणी, पन्याती, बीथी आदि गांवों के बीच आवागमन करने वालों को राहत मिलेगी। उन्होंने मोटर मार्ग के सुधारीकरण से स्थानीय ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्र के विकास को भी नई गति प्राप्त होगी इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढि़या, क्षेपं सदस्य गीता तिरुवा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम आदि मौजूद रहे।