UK: नैनीताल घूमने आई महिला ने साथी युवकों पर लगाया दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप, 112 पर कॉल कर बुलाई पुलिस
नैनीताल में शाहजहांपुर से घूमने आई एक महिला ने अपने साथ आए दो युवकों पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने होटल पहुंचकर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के शाहजहांपुर से घूमने आई महिला ने अपने साथ आए दो युवकों पर दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। डायल 112 पर सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और होटल पहुंचकर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। महिला को भी पुलिस टीम कोतवाली ले आई जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, महिला शाहजहांपुर से दो युवकों के साथ नैनीताल घूमने आई थी। तीनों ने रात में एक होटल में ठहरने की बात सामने आई है। इसके बाद महिला ने पुलिस को फोन कर आरोप लगाया कि दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की है।
सूचना मिलते ही कोतवाल राजेंद्र रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम होटल पहुंची और दोनों युवकों व महिला को कोतवाली ले आई। पूछताछ में युवकों ने महिला को अपना परिचित बताते हुए आरोपों को गलत बताया और कहा कि वे महिला को नैनीताल घुमाने के लिए लाए थे। हालांकि, पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। महिला के आरोपों और युवकों की ओर से बताए गए घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
सीओ अंजना नेगी ने बताया कि फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। महिला और दोनों युवकों से पूछताछ जारी है।