फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Eid-e-Milad-un-Nabi will be celebrated on the 26th.

Nainital News: 26 को मनाई जाएगी ईद-मिलादुन्नबी

Tue, 18 Aug 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 18 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Eid-e-Milad-un-Nabi will be celebrated on the 26th.
नैनीताल।
विज्ञापन

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश ईद मिलादुन्नबी के तौर पर 26 अगस्त को मनाई जाएगी।
सोमवार को हुई ईद मिलादुन्नबी कमेटी की बैठक में तय किया गया कि 25 अगस्त से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। मस्जिद में महफिल ए मिलाद शरीफ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बाहर से उलमा आएंगे। यौमे पैदाइश के दिन नमाज ए जोहर के बाद रजा क्लब से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। इसके बाद महफिल होगी और फिर तबर्रुक बांटा जाएगा। बैठक में कमेटी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। मो. नसीम, अतीक हुसैन, समीर अली, नाजिम बक्श आदि ने बीते वर्षों के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए इस वर्ष इसे और भव्य करने की वकालत की। इस मौके पर अध्यक्ष समीर अली, कासिम, नाजिम बक्श, रशीद अहमद, मो.साबिर, अतीक हुसैन, मो. नसीम, अब्दुल अजीज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed