{"_id":"69f25bb1b7af26f0df0beca9","slug":"an-elephant-trampled-two-laborers-to-death-in-the-kathani-dumping-ground-lalkuan-news-c-418-1-ntl1014-6191-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सांप कठानी खत्ते में दो मजदूरों को हाथी ने पटक कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सांप कठानी खत्ते में दो मजदूरों को हाथी ने पटक कर मार डाला
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। क्षेत्र के सांप कठानी खत्ते में मंगलवार देर रात एक जंगली हाथी ने खेत में सो रहे दो मजदूरों को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों को घटना का पता चला जब एक घायल व्यक्ति ने जानकारी दी, जिसने बाद में दम तोड़ दिया।
वन विभाग और पुलिस टीम ने एक मृतक की पहचान झारखंड निवासी बांधो प्रजापति (75) के रूप में की। बांधे चौकीदारी करते थे। दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, उसकी उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद जंगल के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई है। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी उमेश चंद्र तिवारी और तहसीलदार लालकुआं ईश्वरी सिंह भीमा सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। डीएफओ तिवारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता दी जाएगी।
शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा
पुलिस और वन विभाग की टीमों ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा। अधिकारियों के अनुसार, घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है और लोगों को जंगल के नजदीकी इलाकों में अकेले जाने से बचने की सलाह दी गई है। वन विभाग ने हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए टीमों को सतर्क रखा है।
Trending Videos