फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP has also announced the state working committee

UK: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में नैनीताल का दबदबा, तीन दिग्गज बने स्थायी आमंत्रित सदस्य; इन्हें मिला मौका

Mon, 10 Aug 2026 06:56 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Mon, 10 Aug 2026 06:56 AM IST
सार

कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी के बाद भाजपा ने भी अपनी प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। पार्टी ने नैनीताल जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों से 21 जनप्रतिनिधियों को शामिल करके संतुलन साधा है।

विज्ञापन
BJP has also announced the state working committee
bjp flag

विस्तार

 

विज्ञापन

कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी के बाद भाजपा ने भी प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की है। संगठन ने जिले की सभी छह विधानसभा सीटों से 21 जनप्रतिनिधियों को शामिल करते हुए संतुलन साधा है। इसमें पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व मेयर और युवा कार्यकर्ता शामिल हैं।

प्रदेश कार्यसमिति में सांसद अजय भट्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत और मंत्री राम सिंह कैड़ा को नैनीताल जिले से स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया है। नैनीताल जिले से तीन नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। इसमें पूर्व विधायक नवीन दुम्का, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट और बिन्देश गुप्ता शामिल हैं। राजनीतिक जानकारों के अनुसार केंद्र, सरकार और संगठन के तालमेल वाले नेताओं की नियुक्ति से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती मिलेगी। अनुभव और युवा ऊर्जा के समन्वय वाली इस कार्यकारिणी से आगामी चुनाव में पार्टी की जीत की राह भी आसान होगी। कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी के बाद भाजपा की इस सूची को सियासी जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन

इन्हें बनाया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

जिले में 15 पदाधिकारियों को कार्यसमिति में जगह मिली है। इनमें राकेश नैनवाल, प्रदीप बिष्ट, कमल नयन जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, पूर्व मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, मनोज पाठक, गोपाल रावत, खीमानंद शर्मा, दिनेश खुल्बे, शांति भट्ट, महेश शर्मा, प्रकाश गजरोला, मनीष अग्रवाल, जगमोहन बिष्ट और तरुण पंत शामिल हैं। जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा कि संगठन विस्तार का कार्य चल रहा है। पिछली बार इससे भी अधिक प्रतिनिधियों को समिति में स्थान मिला था। कार्यकर्ताओं की नई टीम बनी है जोश और उत्साह से काम करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक सक्रिय होकर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed