{"_id":"6a792709897c240b0c03b46e","slug":"despite-average-rainfall-the-nainital-lake-water-level-is-low-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: औसत बारिश के बावजूद झील का जलस्तर कम, अब तक हुई 1292 मिमी बरसात; नैनीझील की जलस्तर 85 फीट तीन इंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: औसत बारिश के बावजूद झील का जलस्तर कम, अब तक हुई 1292 मिमी बरसात; नैनीझील की जलस्तर 85 फीट तीन इंच
Mon, 10 Aug 2026 06:49 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: Heera
Updated Mon, 10 Aug 2026 06:49 AM IST
सार
नैनीताल में इस साल अब तक औसत बारिश होने के बावजूद नैनीझील का जलस्तर कम है। आमतौर पर गर्मियों में जलस्तर घटता है और बरसात में बढ़ता है, लेकिन इस वर्ष अगस्त में भी झील का स्तर पिछले वर्षों की तुलना में काफी कम है।
विज्ञापन
नैनीताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीताल में इस वर्ष अब तक हुई औसत बारिश के बावजूद नैनीझील का कम हो रहा जलस्तर चुनौतीपूर्ण है। पर्यटन नगरी होने के कारण नैनीताल शहर के लिए नैनीझील अहम है। गर्मी के मौसम में जलस्तर कम होने से पर्यटन पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ता है लेकिन बरसात में झील फिर से भरने लगती है। अगस्त से निकासी भी शुरू हो जाती है लेकिन इस वर्ष अब तक जलस्तर अन्य वर्षों के सापेक्ष कम है।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डीके सिंह ने बताया कि इस वर्ष बर्फबारी व बारिश कम होने का असर नैनीझील के जलस्तर के रूप में ग्रीष्म सीजन की शुरुआत में देखा गया था। हालांकि अप्रैल अंत और मई की शुरुआत में हुई बारिश से पीक ग्रीष्म सीजन में जलस्तर सामान्य हो गया। मानसून सीजन में बारिश होने1 के बाद जलस्तर बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पिछले वर्षों में नौ अगस्त के आंकड़े
वर्ष जलस्तर
2026 85 फीट तीन इंच
2025 86 फीट
2024 86 फीट छह इंच
2023 88 फीट दो इंच
2022 81 फीट आठ इंच
2021 87 फीट दस इंच
2020 87 फीट छह इंच
2019 81 फीट नौ इंच