{"_id":"69f113cfc299fcacbc0ac4d1","slug":"budget-released-for-soil-erosion-prevention-and-protective-works-nainital-news-c-418-1-shld1006-6157-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: भू-कटाव रोकथाम और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: भू-कटाव रोकथाम और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए बजट जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। आपदा में भीमताल विधानसभा क्षेत्र में भू-कटाव से किसानों और ग्रामीणों की समस्या दूर करने के लिए शासन से बजट जारी हो गया है। ओखलकांडा की ब्लॉक के लूगड़ नदी से हो रहे भू-कटाव की रोकथाम और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए शासन से 8.74 लाख, करालीगाड़ नदी से भू-कटाव की रोकथाम और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 1.76 करोड़ और लधिया नदी के सिरखोला, कचलाकोट में हो रहे भू-कटाव रोकथाम और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 1.41 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि भू-कटाव से किसानों और ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि बजट जारी होने के साथ जल्द सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे। इससे किसानों और ग्रामीणों की भूमि और मकानों को खतरा नहीं होगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X