{"_id":"69f666526bfb13582e0edb35","slug":"caretaker-dies-after-falling-from-the-stairs-of-the-complex-haldwani-news-c-8-1-hld1010-761091-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कांप्लेक्स की सीढ़ी से गिरकर केयरटेकर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कांप्लेक्स की सीढ़ी से गिरकर केयरटेकर की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 03 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के लोहरियासाल मल्ला में कांप्लेक्स के केयरटेकर की सीढ़ी से गिरकर मौत हो गई। मूल रूप से चंपावत के मादली निवासी 58 वर्षीय किशन सिंह खाती शहर में करीब एक दशक से भी अधिक समय से रह रहे थे।
शुक्रवार रात पहली मंजिल से दूसरी मंजिल में जाते समय वह सीढ़ी से गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की ओर से उन्हें कालाढूंगी रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किशन की पत्नी, तीन बेटियां और दो बेटे हैं। इनमें दो पुत्रियों का विवाह हो चुका है और पुत्र भी बाहर नौकरी करते हैं। कांप्लेक्स स्वामी ने इसकी सूचना परिजनों को दी। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा। किशन के पैरों में इंफेक्शन हुआ था, इस वजह से वह परेशान चल रहे थे। संवाद
Trending Videos