सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Case Registered Against Three Friends in Youth's Murder

Nainital News: युवक की हत्या में तीन दोस्तों पर केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 29 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Case Registered Against Three Friends in Youth's Murder
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल में युवक की हत्या का मामले में पुलिस ने तीन दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम दुभणा, पोस्ट ऑफिस देवलीखेत निवासी बालादत्त उपाध्याय ने तल्लीताल थाने में दी तहरीर देते हुए कहा कि उनका भाई दिनेश उपाध्याय (33) भुजियाघाट स्थित एक रिजॉर्ट में कार्यरत था। 22 अप्रैल को वह अपने सहकर्मी रोहित बिष्ट के साथ नैनीताल घूमने गया था जहां रोहित ने अपने दो दोस्तों कमल सिंह बिष्ट और रोहित सिंह बिष्ट से उसकी मुलाकात कराई। उसी रात करीब आठ बजे के बाद से दिनेश का परिवार से संपर्क नहीं हो पाया। 23 अप्रैल को दिनेश की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। 27 अप्रैल को मामले में नया मोड़ तब आया जब आरोपी कमल सिंह बिष्ट ने बताया कि चारों ने साथ बैठकर शराब पी और खाना खाया। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद तीनों ने मिलकर दिनेश के साथ मारपीट की और उसे पहाड़ी से नीचे धक्का दे दिया। खोजबीन में दिनेश का शव सड़क से लगभग 90 मीटर नीचे खाई में बरामद हुआ। थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर कमल सिंह बिष्ट, रोहित बिष्ट और रोहित सिंह बिष्ट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed