फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Commuters grapple with traffic jams from Tikonia to STH.

Nainital News: तिकोनिया से एसटीएच तक जाम से जूझे राहगीर

Tue, 18 Aug 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 18 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Commuters grapple with traffic jams from Tikonia to STH.
हल्द्वानी। शहर के व्यस्ततम मार्ग तिकोनिया से एसटीएच तक सोमवार को वाहनों की रेंगती कतारें लग गईं। आम दिनों में वीकेंड पर जाम की समस्या बनती है लेकिन इस बार बिना वीकेंड के भी यातायात के हालात बेहाल नजर आए। सुबह से दोपहर तक वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़े, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन

मार्ग पर न तो ट्रैफिक पुलिस की पर्याप्त मौजूदगी रही और न ही किसी व्यवस्था का नामोनिशान। चौराहों पर सिपाहियों की अनुपस्थिति ने अव्यवस्था को बढ़ा दिया, तो कहीं खुद वाहन चालकों की मनमानी से स्थिति और गंभीर हो गई। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें थीं और बीच-बीच में ओवरटेकिंग की कोशिशों ने भी यातायात को प्रभावित किया।
विज्ञापन

राहगीरों और यात्रियों को सड़कों पर घंटों उलझे रहना पड़ा। कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, स्कूली बच्चे और मरीजों को लेकर अस्पताल जा रहे तीमारदार सबसे अधिक परेशान नजर आए। स्थानीय लोगो ने प्रशासन से इस मार्ग पर नियमित क्रॉसिंग और सिग्नल व्यवस्था दुरुस्त करने, और पीक आवर्स में पुलिस बल बढ़ाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि सुबह से लगातार हो रही बारिश के बाद दोपहर में वाहनों का दबाव बढ़ा और जाम की स्थिति बनी। सभी यातायात कर्मियों और सीपीयू कर्मियों की तैनाती की गई थी। भविष्य में भी ड्यूटी प्वाइंट पर मौजूद रहकर यातायात व्यवस्था संभालने के सख्ती से निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed