फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Controversy over bus loading in kathgodham haldwani

हल्द्वानी: बस में सवारियां भरने को लेकर विवाद, केमू चेयरमेन के बेटे पर अवैध वसूली का आरोप; प्राथमिकी दर्ज

Wed, 14 Oct 2026 06:05 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 14 Oct 2026 06:05 PM IST
सार

काठगोदाम रेलवे स्टेशन के पास कैंचीधाम जाने वाली बसों में सवारियां भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बस मालिक ने केमू चेयरमेन के बेटे नंदन सिंह नयाल पर अवैध वसूली का आरोप लगाया, जबकि नयाल ने तीन लोगों पर सिर फोड़ने की प्राथमिकी दर्ज कराई। 

विज्ञापन
Controversy over bus loading in kathgodham haldwani
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

हल्द्वानी शहर के काठगोदाम रेलवे स्टेशन के पास कैंची धाम जाने वाली बसों में सवारियां भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला सात अक्तूबर की सुबह का है। निजी बस मालिक पुरानी चुंगी निवासी देवेश चौहान ने केमू चेयरमेन के बेटे नंदन सिंह नयाल पर अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं पॉलीशीट निवासी नंदन सिंह नयाल ने तीन लोगों पर सवारी भरने पर झगड़ा करने और बीच-बचाव करने पर सिर फोड़ने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने 14 अक्तूबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

नंदन सिंह नयाल ने दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि सात अक्तूबर की सुबह करीब 7 बजे वह कैंचीधाम जाने वाली सवारियां भरने के लिए रेलवे स्टेशन के पास खड़े थे। तभी दो वाहन चालकों को सवारियों के चक्कर में लड़ते देखा और बीच-बचाव करने पहुंच गए। आरोप है कि झगड़े के दौरान पुरानी चुंगी निवासी आयुष चौहान, सत्यम चौहान और जयदीप चौहान ने उनका सिर फोड़कर लहूलुहान कर दिया। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। वहीं दूसरे पक्ष के देवेश चौहान ने दर्ज मामले में बताया कि वह तीन निजी बसों का संचालन करते हैं। प्रत्येक बस में दो सवारियों का किराया वह केमू में जमा करते हैं।

विज्ञापन


आरोप है कि केमू चेयरमेन के बेटे नंदन सिंह नयाल तय किराये के अतिरिक्त वसूली करते हैं। मना करने पर बस संचालित न होने की धमकी भी देते हैं। बताया कि 7 अक्तूबर की सुबह जब वह सवारियां भर रहे थे, तब आरोपी अपने साथी के साथ वहां पहुंचा और अवैध वसूली करने लगा। जब उन्होंने मना किया, तब आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दे डाली। दोनों पक्ष पुलिस के पास पहुंचे और तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात अक्तूबर को जिस समय की वारदात दोनों पक्षों ने बताई है, उस समय की सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी और वादी पक्ष के बयान भी दर्ज कराए जा रहे हैं। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हरबंश सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed