सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CS inspected the construction work at Kainchi Dham

Nainital: सीएस ने कैंची धाम में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया, बोले- श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 18 Mar 2026 09:53 AM IST
विज्ञापन
सार

नैनीताल के भवाली-कैंची धाम क्षेत्र में चल रहे बाईपास और अन्य निर्माण कार्यों का मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने निरीक्षण कर जून से पहले सभी परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

CS inspected the construction work at Kainchi Dham
कैंची मंदिर का निरीक्षण करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नैनीताल जिले के भवाली में प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को कैंची धाम क्षेत्र पहुंचकर नवनिर्मित भवाली-कैंची, भवाली-रातीघाट बाईपास और कैंची धाम मंदिर में निर्माणाधीन विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए जून से पूर्व सभी कार्य पूर्ण करते हुए बाईपास को संचालित करने को कहा। उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम मंदिर में यातायात सुविधा का सरल होना जरूरी है।

Trending Videos

मुख्य सचिव ने भवाली-रातीघाट बाईपास को पर्यटन सीजन से पूर्व यातायात के लिए सुचारू करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देश दिए। उन्होंने भवाली-रातीघाट बाईपास का निर्माण कार्य तेजी और गुणवत्ता के साथ करते हुए मार्ग में पर्यटन सीजन से पूर्व यातायात हर हाल में शुरू करने को कहा। कहा कि जब तक स्थाई मोटर पुल का निर्माण नहीं हो जाता है तब तक इसी सीजन में वैलीब्रिज स्थापित कर यातायात सुचारु कराया जाए। मुख्य सचिव ने सेनिटोरियम-रातीघाट बाईपास निर्माण कार्यों को लेकर विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

भवाली बाईपास का भी किया निरीक्षण
मुख्य सचिव ने 10 करोड़ की धनराशि से सेनिटोरियम-भवाली-अल्मोड़ा मार्ग तक भवाली बाईपास सड़क निर्माण और शिप्रा नदी पर नव निर्मित 30 मीटर स्पान डबल लेन मोटर पुल का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि मार्ग पर यातायात सुचारु हो गया है। मुख्य सचिव कैंचीधाम मंदिर परिसर में 40.81 करोड़ से मानस खंड मंदिर माला मिशन के तहत बहुमंजिला कार पार्किंग निर्माण, मेडिटेशन सेंटर, पाथवे की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्वदेश दर्शन योजना के तहत 17.59 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे फैसिलिटेशन सेंटर और अन्य कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया।

लोनिवि अधिकारियों ने विकास कार्यों से अवगत कराया
लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता पीएस बृजवाल ने मुख्य सचिव को बताया कि भवाली-सेनिटोरियम से रातीघाट तक 18.15 किलोमीटर बाईपास में से 8 किमी मार्ग का निर्माण पूर्ण करने के साथ यातायात सुचारु हो चुका है। शेष भाग 10.15 किलोमीटर मार्ग में शासन से प्राप्त 5.6 करोड़ से पहाड़ कटिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। मार्ग में वर्तमान में 9.81 करोड़ से कलमठ, सुरक्षा दीवारों और अन्य सुरक्षात्मक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। बताया कि बाईपास को रातीघाट स्थित भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए 74.15 मीटर स्पान मोटर पुल का निर्माण भी किया जा रहा है।

बाबा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन भी किए। उन्होंने बाबा की पूजा अर्चना कर ध्यान लगाया। मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने मुख्य सचिव का स्वागत किया। इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, सीडीओ अरविंद कुमार पांडे आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed