सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The queue for domestic cylinders is never-ending in Nainital

गैस संकट: नैनीताल में घरेलू सिलिंडर के लिए खत्म नहीं हो रही लाइन, लोगों की बढ़ी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 18 Mar 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

नैनीताल में घरेलू गैस सिलिंडरों की किल्लत से लोग घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं लेकिन सीमित आपूर्ति के कारण कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

The queue for domestic cylinders is never-ending in Nainital
मल्लीताल में घरेलू गैस सिलिंडर के लिए लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नैनीताल शहर में घरेलू गैस सिलिंडरों की किल्लत मंगलवार को भी बनी रही जिससे उपभोक्ताओं को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा। मंगलवार सुबह से ही लोग सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगे थे लेकिन सीमित आपूर्ति के कारण कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से आपूर्ति प्रभावित है जिससे घरों में खाना बनाने की समस्या बनी हुई है।

Trending Videos

पर्वत गैस एजेंसी की मैनेजर अंकिता पांडे ने सिलिंडरों की कमी से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि अधिकतर लोग एक ही स्थान पर सिलिंडर लेने के लिए जमा हो रहे हैं जिससे कतारें लंबी हो रही हैं। पांडे ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं को संयम के साथ गैस उपलब्ध कराई जा रही है। पूर्व निर्धारित वितरण केंद्रों तक गैस पहुंचाई जा रही है जिससे स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed