सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Department should spend 100% funds on development works

Nainital News: विकास कार्यों में शत प्रतिशत धनराशि खर्च करें विभाग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Department should spend 100% funds on development works
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। विकास भवन भीमताल सभागार में सोमवार को डीएम ललित मोहन रयाल ने विकास कार्यों को निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि निर्धारित समय पर शत प्रतिशत धनराशि खर्च की जानी चाहिए। बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा ए श्रेणी के विभाग वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक ए श्रेणी बनाए रखें। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला योजना के लिए सभी विभागों को अभी से प्रस्ताव तैयार करने को कहा। डीएम ने कृषि, उद्यान और वन विभाग को अगले वित्तीय वर्ष की जिला योजना में किसानों की खेती को जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान की रोकथाम के लिए चैन फेंसिंग और तार बाड़ के अधिक से अधिक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। यहां सीडीओ अरविंद कुमार पांडे, सीएमओ डॉ. हरीश पंत, डीएसटीओ डॉ. मुकेश सिंह नेगी, एपीडी चंद्रा फर्त्याल आदि मौजूद थे।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed