सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   depressed lawyer shot himself in his car in Nainital

नैनीताल में बड़ी घटना: डिप्रेशन में आए अधिवक्ता ने कार में खुद को गोली से उड़ाया, मौके से मिला सुसाइड नोट

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 27 Apr 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार

नैनीताल में अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी ने अपनी कार में खुद को गोली मार ली। पुलिस ने मौके से एक कथित सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें डिप्रेशन का जिक्र बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

depressed lawyer shot himself in his car in Nainital
घटना स्थल से बरामद असलाह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नैनीताल शहर के क्लेल्ट्रेट पार्किंग क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक कार के अंदर अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अधिवक्ता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि कार पार्किंग में खड़ी थी और गोली की आवाज पर  लोगों ने देखा तो  उस पर पड़ी। तब तक सिर पर गोली लग चुकी थी। पार्किंग संचालक ने इसकी सूचना अधिवक्ताओं व पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार के सीसे देखा तो अंदर अधिवक्ता का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल से शव के  हाथ मे पिस्टल व कार के3 आगे डेसबोड में एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि वह अपनी बीमारी से बहुत परेशान है। वह अब ज़िन्दगी की गाड़ी नहीं खींच पा रहा का। सुसाइड नोट में लिखा है कि कुमाऊँ आयुक्त, डीएम,  एसएसपी, उनकी पत्नी को संभाल ले ताकि वह गलत कदम नहीं उठाए। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर सुसाइड नोट की सामग्री सार्वजनिक नहीं की है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

एसपी डॉ जगदीश चन्द्र ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। सुसाइड नोट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed