{"_id":"69ef3e9404db9e86790658bd","slug":"video-pathway-will-also-be-built-in-mallital-and-attractive-lights-will-also-be-installed-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: मल्लीताल में पाथवे भी बनेगा और आकर्षक लाइट्स भी लगेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: मल्लीताल में पाथवे भी बनेगा और आकर्षक लाइट्स भी लगेंगी
गायत्री जोशी
Updated Mon, 27 Apr 2026 04:16 PM IST
Link Copied
यदि प्रशासनिक कवायद रंग लाई तो मल्लीताल का कायाकल्प होगा। मल्लीताल में पाथवे भी बनाया जाना है और इसमें आकर्षक लाइट्स भी लगाई जाएंगी। बता दें कि इन दिनों मल्लीताल बड़ा बजार में 2.54 करोड़ रुपये की लागत से बाजार में टाइल्स व दुकान के बाहर लोक पारंपरिक स्वरूप लिए पिलर समेत आकर्षक साइन बोर्ड की पहल की जा रही है। तारों को भी भूमिगत किया जाना है। वार्ड सभासद मुकेश जोशी मंटू की ओर से पांच लाख रुपये के विकास कार्य के लिए अवमुक्त पालिका बजट से बाजार में पूर्व में लगी लेकिन उखड़ चुकी टाइल्स को ठीक करने, क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत आदि की जा रही है। बताया जाता है कि यहां मल्लीताल बाजार में गोलघर से बीएम शाह पार्क होते हुए एसबीआई तक पाथ-वे भी बनाया जाना है। यहां आकर्षक शेड समेत लाइट्स भी लगाई जाएंगी। पूर्व पालिकाध्यक्ष रहे मंटू का कहना है कि निजी स्तर पर भी वह प्रशासन व शासन से वार्ता कर रहे हैं। इसके शीघ्र स्वीकृत होने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।